✕
अलवर में वंदे भारत ट्रेन से टकराई गाय
By EditorialPublished on
सेमी हाई स्पीड ट्रेन (Semi high speed train) वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) मंगलवार रात हादसे का शिकार हो गई। हादसा अलवर शहर में काली मोरी फाटक के पास हुआ, जब दिल्ली से अजमेर जा रही ट्रेन के सामने गाय आ गई। ट्रेन की टक्कर के बाद गाय उछलकर दूर जा गिरी। इस दौरान वहां पास में खड़े एक बुजुर्ग गाय की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। गाय की भी मौके पर ही मौत हो गई।

x

अलवर : सेमी हाई स्पीड ट्रेन (Semi high speed train) वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) मंगलवार रात हादसे का शिकार हो गई। हादसा अलवर शहर में काली मोरी फाटक के पास हुआ, जब दिल्ली से अजमेर जा रही ट्रेन के सामने गाय आ गई। ट्रेन की टक्कर के बाद गाय उछलकर दूर जा गिरी। इस दौरान वहां पास में खड़े एक बुजुर्ग गाय की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। गाय की भी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ । वंदे भारत ट्रेन अलवर शहर में काली मोरी फाटक के पास से गुजर रही थी। तभी गाय की टक्कर हो गई। गाय उछलकर करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरी। इस दौरान वहां पास में खड़े हीरा बास निवासी शिवदयाल शर्मा (83) बुजुर्ग गाय की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वहां एक अन्य व्यक्ति भी खड़ा था, जिसकी जान बच गई। परिजनों ने बताया कि शिवदयाल शर्मा रात को टॉयलेट करने के लिए बाहर खुले में गए इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेन से गाय टकरा गई। टक्कर के बाद गाय उछलकर दूर जा गिरी। इस दौरान गाय की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस (Police) ने बुधवार सुबह मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
