✕
शराब की 40 से अधिक अवैध दुकानें चल रही
By EditorialPublished on
क्षेत्र में वैध के साथ अवैध ब्रांचों की संख्या उपखंड भर में चालीस से अधिक हो गई है। एक ही लाइसेंस (License) से तीन-तीन दुकानों का संचालन किया जा रहा है। कस्बे में एक दर्जन से अधिक शराब की दुकानों (Liquor shops) पर शराब ठेकेदार नियमों की मनचाहे तरीकों से जमकर धज्जियां उड़ा रहे है,

x

बागोड़ा : क्षेत्र में वैध के साथ अवैध ब्रांचों की संख्या उपखंड भर में चालीस से अधिक हो गई है। एक ही लाइसेंस (License) से तीन-तीन दुकानों का संचालन किया जा रहा है। कस्बे में एक दर्जन से अधिक शराब की दुकानों (Liquor shops) पर शराब ठेकेदार नियमों की मनचाहे तरीकों से जमकर धज्जियां उड़ा रहे है, लेकिन जिम्मेदार आबकारी विभाग, पुलिस व प्रशासन इनकी आंख उठाकर देखने की हिम्मत तक नहीं करते है। कहने को तो गांवों में आबकारी विभाग की ओर से बागोडा, रंगाला, धुम्बडिया, सेवड़ी, मोरसीम, जुनी वाली में विभाग की ओर से दुकानें अधिकृत है, लेकिन शराब दुकानों के संचालक एक तरह से शराब माफिया के तौर पर काम कर रहे हैं।
Next Story
Related News
X

