✕
चेम्बूर में दीक्षांत समारोह आयोजित
By EditorialPublished on
तेरापंथ युवक परिषद (Terapanth Yuvak Parishad),चेम्बूर द्वारा कॉन्फ़िडेंस पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। शासनश्री साध्वी सोमलता का सानिध्य रहा

x

मुंबई । तेरापंथ युवक परिषद (Terapanth Yuvak Parishad),चेम्बूर द्वारा कॉन्फ़िडेंस पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। शासनश्री साध्वी सोमलता का सानिध्य रहा। जोनल ट्रेनर भव्य बोथरा व दिनेश बुरड़ तथा नेशनल ट्रेनर सीमा संचेती ने प्रशिक्षण दिया। ग्रेज्यूएशन कार्यशाला में अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय सहमंत्री भूपेश कोठारी ने की। मुख्य अतिथि चातुर्मास व्यवस्था समिति महामंत्री महेश बाफ़ना मुंबई थे। सतीश पोरवाड, देवेंद्र डागलिया, चातुर्मास व्यवस्था समिति कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी, अमित रांका, कमलेश भंसाली, रवि दोषी, विकास कोठारी, अविनाश इंटोदिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष कंचन सोनी, अशोक तातेड, मूलचंद लोढ़ा, डी सी सुराणा की उपस्थिति रही। कार्यशाला में 54 सदस्य ग्रेजुएट हुए। संयोजक अरुण धाकड़ एवं विनीत पटवारी के साथ युवक परिषद् अध्यक्ष नरेश सोनी एवं टीम सक्रिय रहे। किशोर मंडल से निलय पटवारी, तनीष सोनी, दिव लोढ़ा, दक्ष राठौड़, अनिक आच्छा, नील बडाला एवं कन्यामण्डल से अक्षिता संघवी, हिया बडोला, हनिशा डूंगरवाल ने भाग लिया।
Next Story
Related News
X

