✕
विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो बेहतर क्रियान्वयन - सैनी
By EditorialPublished on
जिला कलक्ट्रेट (District Collectorate) सभागार में बुधवार को जिला निष्पादक समिति (District Executive Committee) की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) शंकर लाल सैनी ने कहा कि सभी शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार वाले राजकीय विद्यालयों (Government schools) में विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करावें, साथ ही विद्यालयों में मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना, मुख्यमंत्री बाल- गोपाल योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन पर भी फोकस किय

x
जयपुर : जिला कलक्ट्रेट (District Collectorate) सभागार में बुधवार को जिला निष्पादक समिति (District Executive Committee) की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) शंकर लाल सैनी ने कहा कि सभी शिक्षा अधिकारी अपने क्षेत्राधिकार वाले राजकीय विद्यालयों (Government schools) में विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करावें, साथ ही विद्यालयों में मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना, मुख्यमंत्री बाल- गोपाल योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन पर भी फोकस किया जाए। बैठक में सैनी (Saini) ने कहा कि मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना के तहत अभिभावकों के खाते में समयबद्ध रूप से राशि पहुंचाई जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि जयपुर के 26 ब्लॉक्स में कुल 3 हजार 665 राजकीय विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं, जिनमें कुल 3 लाख 18 हजार 75 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें से 2 लाख 78 हजार 570 विद्यार्थियों का जनाधार प्रमाणिकरण किया जा चुका है। सैनी ने अधिकारियों से जनाधार प्रमाणिकरण 87.58 फीसदी से बढ़ाकर शतप्रतिशत करने के निर्देश दिये। वहीं बैठक में उड़ान योजना के तहत सैनेटरी नेपकिन वितरण, मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत बच्चों को दूध वितरण, Blue/Pink Tablet का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने सहित कई अहम योजनाओं की समीक्षा हुई । सैनी ने शिक्षा अधिकारियों को मिड डे मील के तहत बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिये। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
