Cow service: Sadhvi
बोहैडा : संसार के समस्त सुख गौसेवा (Cow service) से मिलते हैं। यह विचार उपखंड के बोहेड़ा गांव में चल रही सात दिवसीय गोकृपा कथा में साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती दीदी ने बड़ी संख्या में गौ भक्तों के समक्ष व्यक्त किए। गौ भक्तों को संबोधित करते हुए साध्वी सरस्वती दीदी (Sadhvi Saraswati Didi) ने कहा कि गौमाता में संसार के समस्त सुख देने का सामर्थ्य होता है। साध्वी ने कहा कि गोमूत्र एवं पंचगव्य में मनुष्य के अनेक गंभीर रोगों को ठीक करने की शक्ति विद्यमान होती है। गोकृपा कथा आयोजन समिति के राजकुमार पुष्करणा ने हुए बताया कि नगर के पंचायत भवन परिसर में प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात 10 बजे तक कथा का वाचन किया जा रहा है।
आयोजन समिति के पूरण दास वैष्णव ने गौकृपा कथा में क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। रोज कथा का धेनु टीवी चैनल, यूट्यूब व फेसबुक आदि पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। कथा में बड़ी संख्या में गोभक्त कथा सुनने के लिए आ रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गोकृपा कथा आयोजन समिति के कार्यकर्ता मौजूद थे। कथा में आरती के बाद आयोजन समिति की ओर से सभी गौभक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद बोहेड़ा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार भंडारी की ओर से वितरित किया।
Next Story