✕
राउत को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
By EditorialPublished on
शिवसेना (Shivsena) (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को धमकी मिली है। महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra police) ने बताया कि राज्यसभा सांसद संजय राउत को लॉरेंस विश्नोई गिरोह से एक धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला की तरह उनकी हत्या करने की बात कही गई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पुलिस (Police) में शिकायत दर्ज कराई है।
_202304021236566110.jpg)
x
मुंबई : शिवसेना (Shivsena) (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को धमकी मिली है। महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra police) ने बताया कि राज्यसभा सांसद संजय राउत को लॉरेंस विश्नोई गिरोह से एक धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला की तरह उनकी हत्या करने की बात कही गई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पुलिस (Police) में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल संजय राउत को धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में पुणे से हिरासत में लिए गए आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक (Accused youth) की पहचान 23 वर्षीय राहुल तालेकर (Rahul Talekar) के रूप में हुई है और उसका लॉरेंस विश्नोई गिरोह से कोई संबंध नहीं है। आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने धमकी भरा संदेश भेजा, क्योंकि वह नशे की हालत में था ।
फडणवीस बोले- नशे की हालत में था धमकी देने वाला आरोपी
वही, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (DCM Devendra Fadnavis) ने उद्धव गुट के नेता संजय राउत को धमकी मिलने के मामले में कहा कि व्यक्ति की पहचान कर ली गई हैं और प्राथमिक जानकारी मिली है कि उसने नशे की हालत में संजय राउत को धमकी दी थी, इस मामले की गहन जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
सांसद संजय राउत ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को दी जानकारी
वहीं, उद्धव ठाकरे गुट के सांसद (Member of parliament) संजय राउत ने धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर (Mumbai Police Commissioner) को इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताया था। शनिवार को शिवसेना (यूबीटी) के नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने कहा कि राज्य सरकार (State government) ने संजय राउत की सुरक्षा को हटा दिया है। गौरतलब है कि सलमान खान को हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जान से मारने की धमकी मिली थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
