Inflation

नई दिल्ली : मोदी सरकार (Modi Government) ने महंगाई (Inflation) से बड़ी राहत दी है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial lpg cylinder) के दामों में सरकार ने कटौती की है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रू. की कटौती की गई है। दाम घटने के बाद अब दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,028 रू होगी। वहीं सरकार ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
दामों में कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2028 रू हो गई है। वहीं कोलकाता (Kolkata) में कीमत 2132, मुंबई (Mumbai) में कीमत 1980 और चेन्नई में कीमत 2192.50 हो गई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती होने के बाद व्यापारियों
(Traders)
को सरकार ने बड़ी राहत दी है। लगातार बढ़ती महंगाई से ये परेशान थे।
14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर (Gas cylinder) के रेट (Rate) पिछले महीने की तरह ही हैं। पिछले महीने केंद्र ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 50 रू. की बढ़ोतरी की थी । गौरतलब है कि सरकार ने मार्च में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रू. की बढ़ोतरी की थी और अब शनिवार को 92 रू. की कटौती की गई है।
Editorial

Editorial

Next Story