CBI

मुंबई : बैंकों (Bank) से ठगी और धोखाधडी के मामले में सीबीआई (CBI) ने वरूण ज्वेलर्स और ट्राइमैक्स डाटासेंटर सर्विसेस (Trimax Datacenter Services) के ठिकानों पर तलाशी और छापेमारी (Raid) की है। इन फर्म्स के खिलाफ दो साल पहले मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि वरूण ज्वेल्स ने वरूण इंडस्ट्रीज (Industries) के सहयोग से पीएनबी (PNB) से कर्ज हासिल किया और वरूण इंडस्ट्रीज के खाते में 46 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये। इसके बाद वरूण ज्वेल्स का खाता एनपीए हो गया जिससे पीएनबी को 63 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वरूण ज्वेल्स ने पीएनबी से एक और कर्ज लेकर उस रकम को मॉरीशस की अपनी सहयोगी कम्पनी ट्राइमैक्स डाटासेंटर सर्विसेस और उसकी सहयोगी कंपनी ट्राइमैक्स आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेस
(Trimax IT Infrastructure & Services)
8 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये, इसी तरह 2014 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 29 करोड़ का कर्ज लेकर इस रकम को कई पार्टियों को ट्रांसफर कर दिया। साल 2018 में वरूण ज्वेल्स का खाता एनपीए (NPA) हो गया। उधर ट्राइमैक्स आईटी ने 190 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर फंड का दुरूपयोग किया और साल 2017 में उसका खाता भी एनपीए हो गया।

Editorial

Editorial

Next Story