आदिनाथ दिगम्बर जैन मित्र मंडल मनाएगा महावीर जयंती
सकल दिगंबर जैन दशा नागदा समाज मुंबई द्वारा संचालित आदिनाथ दिगंबर जैन मित्र मंडल (Adinath Digambar Jain Mitra Mandal) कुर्ला पूर्व भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 4 अप्रैल को मनायेगा । कार्यक्रम पूर्व प्रातः श्रीजी का महा मस्तकाभिषेक, अष्ट द्रव्यों से आराधना, आर आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय शैल कालोनी में होगा।
_202304021207534598.jpg)
जयपुर : पिंकसिटी जयपुर (Jaipur) में जन्मी और देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) तथा पुणे जैसे बड़े शहर में पली-बढ़ीं प्रिया अलवादी ने अमेरिका (America) में आयोजित मिसेज भारत (India) यूएसए एलीट (USA Elite) का ताज जीतकर न केवल अपने शहर जयपुर बल्कि अपने प्रदेश और देश का भी नाम रोशन किया है।
प्रिया (Priya) ने अपनी इंजीनियरिंग पुणे से पूरी की है। वह बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं और साथ ही संगीत, नृत्य, कला, फैशन और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी गहरी रुचि रखती हैं।
प्रिया प्रतिष्ठित मॉडलहंट ग्लैडरैग्स मिसेज इंडिया-2008 में फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं और उन्होंने सबसे खूबसूरत चेहरे का खिताब भी जीता। इसके अलावा, प्रिया अमेरिका में आयोजित होने वाली ब्यूटी पेजेंट मिस भारत फ्लोरिडा - 2023 की स्टेट डायरेक्टर भी रह चुकी हैं।
प्रिया अमेरिका में विभिन्न भारतीय सामुदायिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहती हैं और पूरे अमेरिका में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नागरिक राजदूत के रूप में कार्य कर रही हैं।

