Electricity rent

मुंबई : एक अप्रैल से शहर के रिहायशी बिजली ग्राहकों के लिये बिजली किराये में 5 से 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है और अगले वित्तीय वर्ष तक 21 फीसदी की जोरदार दर वृद्धि (Growth) होने जा रही है। महाराष्ट्र बिजली नियामक आयोग (एमईआरसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। एमएसईडीसीएल (MSEDCL) के रिहायशी उपभोक्ता पहले ही राज्य में सर्वाधिक बिजली की दरों का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में वर्ष 2023-24 और 2024-25 में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी की संभावना है। बेस्ट का इस्तेमाल करनेवाले भी इस बढ़ोत्तरी की मार से बचते नहीं नजर आ रहे हैं। बेस्ट हालांकि सबसे कम दरों पर अपने ग्राहकों को बिजली मुहैया (Power supply) कराती है। लेकिन बेस्ट के ग्राहकों को भी दोनों वर्षों हेतु क्रमश: 6.19 फीसदी और 6.7 फीसदी बढ़ोत्तरी झेलनी पड़ सकती है। अडानी इलेक्ट्रिसिटी (Adani Electricity) के ग्राहकों को भी कोई राहत नहीं मिली है। उन्हें भी उपरोक्त दोनों वर्षों हेतु क्रमश: 5 और 2 फीसदी की दर वृद्धि झेलनी होगी। टाटा पॉवर (Tata Power) भी अपने 100 यूनिट से कम उपभोग वाले बिजली ग्राहकों को वर्ष 2023- 24 में 10 फीसदी तक और 2024-25 में 21 फीसदी तक की किराया वृद्धि कर रही है।

Next Story