Mumbai Gyanshala Kalpavriksha
मुंबई । मुंबई ज्ञानशाला (Mumbai Gyanshala) ने कार्यशाला कल्पवृक्ष (Kalpavriksha) का आयोजन शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय के सानिध्य में कांदिवली में किया। मिरा रोड ज्ञानशाला ने मंगलाचरण किया। मुंबई आंचलिक संयोजिका अनिता परमार ने स्वागत किया। मुंबई सभा कार्याध्यक्ष नवरतन गन्ना एवं चांदरत्न दुगड़ ने विचार रखे।
राजश्री कच्छारा एवं अंजू चौधरी ने रूपरेखा प्रस्तुत की। कंठस्थ ज्ञान करने वाली प्रशिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। नामोल्लेख रिंकू परमार एवं चंचल परमार ने किया। योग्यता हासिल करने वाले बच्चों का नामोल्लेख शीतल सांखला एवं नयना धाकड़ ने किया। कार्यक्रम में सभा के निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष विनोद बोहरा, ज्ञानशाला संयोजक अजय डांगी, सुधांशु चंडालिया, मुंबई महिला मंडल अध्यक्ष रचना हिरण, सुमन चपलोत, बाबूलाल समदरिया, रेखा खाब्या की उपस्थिति रही।
साध्वी प्रियंवदा ने कहा किछोटे बच्चों द्वारा कंठस्थ ज्ञान का यह कार्य प्रेरणादायी है। पालघर एवं डोंबिवली ज्ञानशाला ने प्रस्तुति दी। संचालन संगीता बाफना ने किया।

Next Story