✕
भगवान कल्याणरायजी के विवाहोत्सव को लेकर हल्दी रस्म
By EditorialPublished on
भगवान श्री कल्याणरायजी (Lord Kalyanraiji) संग तुलसी महारानी के संग शनिवार को होने वाले विवाहोत्सव को लेकर कल्याणरायजी मंदिर पर हल्दी रस्म मनाई गई। भगवान श्री कल्याणरायजी की बारात शनिवार को कपासन निवासी गोपाललाल सोमानी

x

कपासन : भगवान श्री कल्याणरायजी (Lord Kalyanraiji) संग तुलसी महारानी के संग शनिवार को होने वाले विवाहोत्सव को लेकर कल्याणरायजी मंदिर पर हल्दी रस्म मनाई गई।
भगवान श्री कल्याणरायजी की बारात शनिवार को कपासन निवासी गोपाललाल सोमानी, अनिल कोठारी के यहां जाएंगी जहां तुलसी महारानी के संग विवाहोत्सव का आयोजन होगा। विवाहोत्सव को लेकर कल्याणरायजी मंदिर (Mandir) पर महिलाओं की ओर से भगवान के बाल स्वरूप के समक्ष हल्दी की रस्म अदा की गई बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर भजन एवं धार्मिक गीत गाते हुए हल्दी की रस्म अदा की। महिलाओं एवं युवकों ने नृत्य भी किए। इस अवसर पर मंदिर पुजारी घनश्याम, शत्रुघ्न, मुकेश, गणेश पाराशर, द्वारका प्रसाद झंवर, पूर्व पार्षद सुनिता सांवला सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।
Next Story
Related News
X

