Amin Pathan's Roza Iftar
कामां : कस्बे के जुरहरा रोड स्थित मनीराम फार्म हाउस में राजस्थान हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन अमीन पठानद्वारा रोजा अफ्तार (Amin Pathan's Roza Iftar) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कामां विधानसभा क्षेत्र (Assembly Area) के हजारों मुसलमानों ने पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत की। भाजपा (BJP) नेता अली हुसैन ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भाजपा (BJP) की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, पूर्व विधायक शमशुल हसन, पूर्व विधायक मोहम्मद जहूर खान, फिल्म अभिनेता जीतू वर्मा उर्फ जोजो सहित कई हिंदू धर्म गुरु, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष निहाल मीणा, भाजपा सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुर्जर सहित हजारों लोग शरीक हुए।
Next Story