JDA squad stopped illegal construction
जोधपुर : जेडीए आयुक्त (JDA Commissioner) नवनीत कुमार के निर्देशानुसार जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते (Anti Encroachment Squad) द्वारा अवैध निर्माणों, अतिक्रमणों, सड़क भाग के अतिक्रमणों, पार्किंग के ईतर निर्मित बहुमंजिला इमारतों इत्यादि के विरूद्ध कार्यवाही के क्रम में मंगलवार को ग्राम डिगाड़ी में सेना के निर्माण निषेध क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों को बंद करवाया जाकर नोटिस जारी किया गया। प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत ने बताया कि दस्ते द्वारा ग्राम डिगाडी के निरीक्षण के दौरान भैरजी नगर शिकारगढ़ में अवैध रूप से प्लिन्थ लेवल तक निर्माण कार्य किया जा रहा था, इसी प्रकार खसरा संख्या 108 व 109 में लगभग 20 गुणा 33 में कमरा व अण्डर ग्राउण्ड एवं लगभग 33 गुणा 14 में टीनशेड लगाकर अनाधिकृत रूप से निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। दस्ते द्वारा उक्त अवैध निर्माण कायों को बंद करवाया जाकर नोटिस
(Notice)
जारी कर चस्पा किया गया। अप्रार्थियों को सख्त हिदायत दी गई कि प्राधिकरण की बिना सक्षम स्वीकृति एवं सेना के निर्माण निषेध क्षेत्र में किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करें। जेडीए दस्ते द्वारा ग्राम डिगाडी खसरा संख्या 166 / 2 व 166/3 में विभिन्न भूखण्डों के आगे सड़क भाग में किए गए अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित किया गया। दस्ते द्वारा अतिकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि उक्त अतिक्रमणों को स्वयं अपने स्तर पर हटा लेंवें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जावेगी। कार्यवाही के दौरान पटवारी जोन 1 दुर्गा मेहला, प्रवर्तन निरीक्षण पश्चिम अनिल शर्मा मय जेडीए दस्ता मौजूद रहा।

Editorial

Editorial

Next Story