Acharya Mahapragya Mahaprayan Divas
मुंबई । साध्वी राकेश कुमारी के सान्निध्य में ठाणे में आचार्य महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस (Mahaprayan Divas) श्रद्धार्पण समारोह के रूप में मनाया गया। साध्वी राकेश कुमारी (adhvi Rakesh Kumari) ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिला मंडल ने मंगलाचरण किया। ठाणे सिटी महिला मंडल मंत्री जयंती भंसाली ने विचार रखे। वागले एस्टेट सह-संयोजिका नीलम हिरण ने ज्ञानशाला के बच्चों की प्रस्तुति करवाई। भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट प्रभारी जयंतीलाल बरलोटा ने कहा कि प्रेक्षाध्यान हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कोपरी महिला मंडल ने आचार्य महाप्रज्ञ के अवदानों की प्रस्तुति दी। डॉ सुंदरलाल इंटोदिया, लोकमान्य नगर संयोजिका प्रिया मुथा ने विचार रखे। नीलम हिरण ने कविता प्रस्तुत की। साध्वी चेतस्वीप्रभा ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ ने अनेक अवदान दिए, वह हम जीवन में आत्मसात करें वही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पार्थ दुग्गड ने गीतिका प्रस्तुत की। साध्वी मलयविभा ने नत्थू से महाप्रज्ञ की जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला। साध्वी राकेश कुमारी ने 'जय जय महाप्रज्ञ भगवान' गीतिका प्रस्तुत की। संचालन साध्वी विपुलयशा‌ ने किया।

Next Story