Ajit Pawar

मुंबई : अजित पवार (Ajit Pawar) ने भाजपा (BJP) में जाने की अटकलों के बीच कहा है, 'मैं पहले भी एनसीपी (NCP) के साथ था और हमेशा रहूंगा।
वहीं इससे पहले चाचा शरद पवार ने भी अजित के भाजपा में जाने की खबरों को बेबुनियाद बताया था। इसके साथ ही महाराष्ट्र एनसीपी चीफ जयंत पाटिल ने कहा था कि ऐसा केवल अजित पवार और उनके परिवार को टारगेट करने के लिए किया जा रहा है। महाराष्ट्र में विधायकों की सदस्यता को लेकर सुप्रीम फैसले से पहले ही जोड़तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने विधायकों की सदस्यता को लेकर सवाल खड़ा करते हुए इसको लेकर याचिका दायर की थी।
चाचा शरद पवार को लेकर क्या बोले अजित?
अजित पवार ने चाचा शरद पवार (Sharad Pawar) को लेकर भी बड़ा बयान दिया है । जिसमें अजित पवार ने कहा कि चाचा शरद पवार के नेतृत्व में सभी साथ हैं। इससे पहले सियासी गलियारों में इस बात को लेकर हलचल थी कि भतीजे अजित चाचा शरद पवार से अलग होकर अपनी खुद की सियासी जमीन तैयार करना चाहते हैं। लेकिन इन सब के बीच अजित के इस बयान से भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर जरूर एक बार जरूर विराम लग गया है।
'मेरे बारे में गलत अफवाह फैलाई जा रही '
अजित पवार ने कहा है, मेरे और सहयोगियों के खिलाफ भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। मेरे भाजपा में जाने की जो खबरें चल रही हैं वह सब गलत हैं। आज जो खबरें सामने आ रही है इसमें कोई सच्चाई नहीं है । नागपुर की सभा में मैंने उद्धव ठाकरे से कहा था कि हम उनके साथ है।
फिर ऐसा क्या है कि बिना किसी वजह के बदनाम कर गलतफहमी फैलाने का काम किया जा रहा है। इस बीच, अजित ने फेसबुक और ट्विटर से एनसीपी का बैनर हटा दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि अजीत के साथ एनसीपी के 40 विधायक हैं।
तीन विधायक अजित के समर्थन में खुलकर सामने आए
इस बीच पार्टी के ही तीन विधायक माणिक कोकाटे, सुनील शेलके और अन्ना बनसोड खुलकर अजित पवार के समर्थन में आ गए हैं। तीनों विधायकों ने कहा कि अजित जो भी फैसला लेंगे, हम उनके साथ खड़े रहेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story