भागवत कथा
गंगापुर सिटी : गंगापुर सिटी (Gangapur City) के गवर्नमेंट कॉलेज (Government College) पर स्थित बाईपास चौराहे पर मालियों की बस्ती में गोपाल सैनी के निज निवास पर चल रही भागवत कथा आचार्य वासुदेव पाराशर ब्यास महाराज द्वारा अपने स्वर जैसी कोकिला वाणी से सभी को भागवत सप्ताह का वाचन कर रहे हैं। जहां सप्ताह के अंतिम दिन मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) के सभी साथियों सहित मंडल अध्यक्ष प्रवीण गोयल उपाध्यक्ष विजेंद्र जैसावत द्वारा व्यासपीठ आचार्य वासुदेव महाराज व भागवत सप्ताह आयोजन कराने वाले गोपाल सैनी का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान भागवत सप्ताह को सुनने के लिए भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष प्रवीण गोयल उपाध्यक्ष विजेंद्र जैसावत महामंत्री अजय घेंघट सह मीडिया प्रभारी विक्की उदासी मंडल मंत्री मोहित सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता व सैकड़ों श्रोता उपस्थित थे।
Next Story