Mahalaxmi temple
उदयपुर : सेमां मित्र मंडल ट्रस्ट का 12वां फूलडोल महोत्सव उदयपुर (Udaipur) में हर वर्ष की भांति महालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में हुआ। इस प्रोग्राम में गांव सेमा से सर्व समाज के प्रतिनिधि ठाकुर जी चारभुजा जी के साथ सेमा से रथ में पधारते हैं और उदयपुर में जो सेमा के परिवार बसे हुए हैं वह सभी उनका स्वागत अभिनंदन करते हैं। इस कार्यक्रम में 5 बार गाई खेली जाती।
शोभायात्रा रंगनिवास से रवाना होकर महालक्ष्मी मंदिर (Mahalaxmi Temple) पहुंची। मंदिर में आरती की गई। फूलडोल के पश्चात तलवारबाजी, अखाड़ा प्रदर्शन किया। मातृशक्ति द्वारा गरवा नृत्य किया गया। इस कार्यक्रम में जगदीश राज श्रीमाली का अभिनंदन हरीश त्रिवेदी, रोशन कोठारी, कृष्ण गोपाल ओझा, ललित श्रीमाली द्वारा किया गया। श्रीमाली समाज के अध्यक्ष व महाराणा प्रताप हल्दी घाटी के संस्थापक मोहन श्रीमाली का भी अभिनंदन किया। समाज के वरिष्ठ गोपी किशन, बिहारी लाल, कन्हैया लाल त्रिवेदी, सुरेश श्रीमाली, राजू श्रीमाली, कैलाश ओझा, गोपाल ओझा, रविन्द्र श्रीमाली मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story