Business Expo and National Convention

जयपुर : जालौर जिला जैन फेडरेशन अहमदाबाद (Jalore District Jain Federation Ahmedabad) द्वारा बिजनेस एक्सपो एवं राष्ट्रीय अधिवेशन (Business Expo and National Convention) का आयोजन किया गया। इस दौरान बिजनेस एक्सपो का भी आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन (Opening) गुजरात सरकार (Government of Gujarat) के गृह राज्य मन्त्री हर्ष संघवी ने किया। बिजनेस एक्स्पो में 20 प्रतिष्ठित कम्पनियों ने हिस्सा लिया। इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य घरेलू महिलाएं जो घर से व्यापार करती है उन्हें प्रोत्साहित करना है।
अधिवेशन में फेडरेशन के अध्यक्ष जयन्ति लाल सेठ ने समाज हित मे गत वर्ष के किए गए कार्यो का विवरण दिया व आगामी वर्ष की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमति नीतू बोहरा ने गत वर्ष के महिला प्रकोष्ठ द्वारा किये गए कार्यों पर एवम आगामी वर्ष की योजनाओं पर प्रकाश डाला। व्यापार प्रकोष्ठ एवम युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये स्वास्थ्य सेवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं राजस्थान हॉस्पिटल के ट्रस्टी कान्तिलाल जी कोठारी ने भी चर्चा में भाग लिया। बैठक में सर्व सम्मति से जालौर जिला जैन फ़ेडरेशन के लिए एक भवन की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। इसमे प्रोफेशनल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेन्द्र सोलंकी द्वारा भी गत वर्ष में किये गए कार्य एवम आगामी वर्ष की योजना पर चर्चा हुई। फ़ेडरेशन के सचिव विनोद बाफना द्वारा धन्यवाद दिया गया। बैठक के दौरान सुमेरमल बोकड़िया, विनय सोनगरा, जितेन्द्र जैन, मीठालाल बोहरा, अशोक शाह, कैलाश कागरेचा, राजेश मेहता, कांतिलाल संघवी, अरविंद शाह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही ।
Editorial

Editorial

Next Story