Acharya Mahapragya death anniversary celebrated
मुंबई । आचार्य महाप्रज्ञ के 14वें महाप्रयाण दिवस पर साध्वी पंकजश्री के सानिध्य में भावांजलि अर्पण समारोह का आयोजन तेरापंथ समाज वाशी (Terapanth Samaj Vashi) में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ में बुद्धि प्रज्ञा विनय व समर्पण का अद्भुत संयोग था। वह दार्शनिक कवि वक्ता ,साहित्यकार तो थे ही, साथ में प्रेक्षाध्यान पद्धति के अनुसंधान व प्रयोक्ता थे। साध्वी ललिताश्री एवं साध्वी सम्यकयशा ने विचारों से भावांजलि दी। वाशी सभाध्यक्ष विनोद बाफना, मंत्री अर्जुन सोनी, अणुव्रत समिति मुंबई महामंत्री वनिता बाफना, रतन सियाल, महिला मंडल संयोजिका इंदु बडाला, विनीता मेहता ने विचार रखे। सभा कोषाध्यक्ष नरेंद्र वडाला, युवक परिषद मंत्री महावीर हिरण, कोषाध्यक्ष विनोद बाफना, महिला मंडल संयोजिका अनीता चपलोत, अशोक बडोला, राजू कावड़िया, नितेश बाफना, संदीप बम उपस्थित थे। साध्वी शारदाप्रभा ने संचालन किया। आभार ज्ञापन युवक परिषद अध्यक्ष महावीर सोनी ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story