✕
जेडीए दस्ते द्वारा सारण नगर सी रोड़ से खोखरिया फांटा तक सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमण को हटाया गया
By EditorialPublished on
जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय (Rajasthan High Court) के आदेशों की पालना में एवं जेडीए सचिव जयनारायण मीणा के निर्देशानुसार सोमवार को सारण नगर सी रोड़ से खोखरिया फांटा तक सड़क भाग में किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। नवनीत कुमार आयुक्त के निर्देशानुसार दस्ते द्वारा नियमित रूप से अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
_202304181715540352.jpg)
x
_202304181715540352.jpg)
जोधपुर : जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय (Rajasthan High Court) के आदेशों की पालना में एवं जेडीए सचिव जयनारायण मीणा के निर्देशानुसार सोमवार को सारण नगर सी रोड़ से खोखरिया फांटा तक सड़क भाग में किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। नवनीत कुमार आयुक्त के निर्देशानुसार दस्ते द्वारा नियमित रूप से अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत ने बताया कि प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा, सेवानिवृत्त निरीक्षक भू.प्र. रूपाराम मेघवाल मय दस्ते द्वारा सारण नगर सी रोड़ से खोखरिया फांटा तक मौका निरीक्षण किया गया। मौका निरीक्षण के दौरान वीर तेजाजी ब्रिज के नीचे सड़क भाग में भिन्न-भिन्न स्थानों पर अस्थायी केबिन एवं अस्थायी दुकानें लगाकर अतिक्रमण किए हुए पाए गए। इसी प्रकार सारण नगर मुख्य बनाड़ रोड़ से खोखरिया फांटा तक सड़क भाग में दुकानों के आगे रखे सामान, गन्ने की मशीनों, टीनशेड छप्परे, साईन बोर्ड, बांस बलियों मय केनवास से निर्मित अस्थाई दुकानों, केबिन, छिणें व चापो से निर्मित चबुतरीयां, लौहे के स्टैण्ड व मार्बल के पत्थर इत्यादि विभिन्न अतिक्रमण (Encroachment) पाए गए। जेडीए दस्ते द्वारा एक जेसीबी (JCB) की सहायता से उक्त अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया जाकर आरओबी के नीचे की भूमि एवं सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया तथा दो ट्रैक्टर सामान जब्त कर प्राधिकरण कार्यालय लाया गया। दस्ते द्वारा अतिकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई सड़क भाग में किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करें।

Editorial
Next Story
Related News
X
