✕
प्रवासियों के दिलों में छा गए सीपी जोशी
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) मात्र एक दिवसीय मुंबई (Mumbai) दौरे में प्रवासियों के दिलों पर छा गए। रविवार को एक दिवसीय मुंबई दौरे पर आए सीपी जोशी ने मुंबई के हर वर्ग को साधने की कोशिश की। बोरिवली में उनका ऐसा नागरिक अभिनंदन हुआ जैसा पिछले एक दशक में किसी राजस्थान के नेता का मुंबई में नहीं हुआ। ऐसा नागरिक सत्कार ओमप्रकाश माथुर जब प्रदेश अध्यक्ष बनकर मुंबई आए थे, तब मुंबई भाजपा कार्यालय दादर में हुआ था। रविवार को फिर उसी जोश के साथ प्रवासियों का हुजूम बोरीवली (

x

प्रातःकाल संवाददाता मुंबई। राजस्थान (Rajasthan) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) मात्र एक दिवसीय मुंबई (Mumbai) दौरे में प्रवासियों के दिलों पर छा गए। रविवार को एक दिवसीय मुंबई दौरे पर आए सीपी जोशी ने मुंबई के हर वर्ग को साधने की कोशिश की। बोरिवली में उनका ऐसा नागरिक अभिनंदन हुआ जैसा पिछले एक दशक में किसी राजस्थान के नेता का मुंबई में नहीं हुआ। ऐसा नागरिक सत्कार ओमप्रकाश माथुर जब प्रदेश अध्यक्ष बनकर मुंबई आए थे, तब मुंबई भाजपा कार्यालय दादर में हुआ था। रविवार को फिर उसी जोश के साथ प्रवासियों का हुजूम बोरीवली (Borivali) के सावरकर उद्यान (Savarkar Udyan) में उमड़ा। जोशी का स्वागत करने राजस्थानी समाज के लोगो का जोश इस कदर रहा कि समारोह के बाद उनको कार तक पहुंचाने के लिए सुरक्षा कर्मियों को बड़ी मशक़्क़त करनी पड़ी।
युवाओं के जोश के आगे सीपी भी इस हद तक दीवाने हुए कि भीड़ में से युवाओं का मोबाइल लेकर खुद सेल्फी खींचने लग गए। रविवार सुबह 11 बजे मुंबई पहुंचे जोशी एयरपोर्ट स्वागत के बाद सीधे सिद्धिविनायक मंदिर (Shree Siddhivinayak Ganapati Mandir) पहुंचे और गणपति बाप्पा के दर्शन कर मुंबई दौरे का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उद्योग जगत से संवाद साधने जीतो के समारोह में शिरकत की। उन्होंने महाराष्ट्र (Maharashtra) के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) से मुलाकात की वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawde) के घर जाकर उनकी स्वर्गीय माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उद्योगपति प्रदीप राठौड़ और पृथ्वीराज कोठारी से भी मुलाकात की।
राजस्थान में परिवर्तन के लिए प्रवासियों की भूमिका अहम: जोशी
सत्कार समारोह को संबोधित करते जोशी ने कहा कि राजस्थान में सत्ता परिवर्तन हो या समाज उत्थान का काम हो , प्रवासियों की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों की भूमिका के महत्व को देखते हुए ही मैने सबसे पहले राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के लिए प्रवासियों को जोड़ने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि अब प्रवासियों को जोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल होने वाले राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस सरकार की विदाई के लिए प्रवासियों का सहयोग अत्यंत जरूरी है।
महाराणा प्रताप के नाम से जनसेवा का उपक्रम बनाएंगे सांसद शेट्टी
गार्डन सम्राट के नाम से विख्यात उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल (MP Gopal Shetty) शेट्टी अपने लोकसभा क्षेत्र में महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) के नाम से जनउपयोगी उपक्रम बनाएंगे। पिछले दिनों कांदिवली में प्रातःकाल लाइव द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सांसद शेट्टी से मांग की गई थी कि आपके क्षेत्र में लगभग सभी महापुरुषों के नाम पर कोई न कोई उपक्रम है। जैसे झांसी रानी उद्यान, सावरकर उद्यान, मुखर्जी चौक आदि लेकिन वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को यह सम्मान कब मिलेगा। सांसद शेट्टी से रविवार को फिर प्रातःकाल द्वारा यह मांग दोहराई गई तो उन्होंने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही उत्तर मुंबई में महाराणा प्रताप को उचित सम्मान दिया जाएगा।
इससे पूर्व लगातार तीसरी बार सांसद रत्न अवार्ड मिलने पर सांसद शेट्टी का राजस्थानी समाज द्वारा सत्कार किया गया। समाज की ओर से समारोह के मुख्य अतिथि राज के पुरोहित, रतनसिंह राठौड़, अजयराज पुरोहित, ओमप्रकाश गाड़ोदिया, नरेंद्र गुप्ता और एम डी माली ने शेट्टी का सत्कार किया।
जोशी का नागरिक सत्कार
सत्कार समारोह में जोशी का नागरिक सत्कार करने मुंबई की कई संस्थाओं के प्रमुख सदस्य आए थे। सभी ने मंच पर जाकर उनका सत्कार किया। प्रमुख रूप से राकेश राठी के साथ रवि कुदाल के नेतृत्व में सीपी जोशी के कॉलेज सहपाठियों ने जोरदार सत्कार किया।
इनकी भी रही उपस्थिति
समारोह में प्रमुख रूप से विधायक मनीषा चौधरी (MLA Manisha Chaudhary), भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश खनकर, श्यामसुंदर पालीवाल, नटवर पुरोहित, उमरावसिंह ओस्तवाल, दीपसिंह धनानी, गणपत कोठारी, रघुनाथसिंह सराणा, सोहनसिंह, सुरेंद्रसिंह भाटी, कमला राजपुरोहित, रमेश पुरोहित, नरेंद्र परमार उपस्थित थे। समारोह के सफल आयोजन में प्रकाश सारस्वत ने अहम भूमिका निभाई और ललित परमार ने संचालन किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
