✕
भायंदर में रक्तदान शिविर का आयोजन
By EditorialPublished on
मारवाड़ी युवा मंच, भायंदर (Bhayandar) और ब्रह्माकुमारीज के सामूहिक प्रयास से रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चॉइस इंटरनेशनल लिमिटेड

x

मुंबई । मारवाड़ी युवा मंच, भायंदर (Bhayandar) और ब्रह्माकुमारीज के सामूहिक प्रयास से रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चॉइस इंटरनेशनल लिमिटेड (Choice International Ltd) के प्रबंध निदेशक सुयश सुनील पाटोदिया ने शिविर का शुभारम्भ करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा पुण्य का कोई कार्य नहीं है। सम्मानित अतिथि नवघर पुलिस चौकी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पवार थे। पूर्व अध्यक्ष मुंबई शाखा हेमंत शर्मा ने संचालन किया। कार्यक्रम में भानु बहन, संस्थाध्यक्ष रतन टिबरेवाला, सुमित लखोटिया, सुमित बजाज, अभिषेक मुरारका, आशीष जैन, पृथ्वीराज टोडी, शिखा टिबरेवाला, तनिष्क टिबरेवाला, जिज्ञासा गोयल, शिवरतन दम्मानी, रौनक धरणीधरका, सौरभ गोयल, अमित बंसल, दया बंसल, सर्वेश कानोडिया, तरुण धंध, प्रवीण करवा, साकेत कारीवाला, भगवती बहन, सीमा बहन, विकास, श्याम आदि उपस्थित रहे। संस्था समन्वयक हिमांशु गोयल ने बताया कुल 71 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
