Mahaprayag
मुंबई । मुलुंड में आचार्य महाप्रज्ञ का महाप्रयाण दिवस (Mahaprayan Divas) मनाया गया। इसमें साध्वी काव्यलता ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ ने हमें प्रेक्षा ध्यान, जीवन विज्ञान, योग साधना आदि कई अवदान दिए, जिनके माध्यम से आज लाखों लोग खुशहाल जीवन जी रहे हैं। साध्वी ज्योतियशा ने विचार रखे। साध्वी सुरभिप्रभा ने गीतिका की प्रस्तुति दी। शुरुआत निर्मला सिंघवी के मंगलाचरण से हुई। मुख्य अतिथि रेणुका पोरवाल थीं। कार्यक्रम सफल बनाने सभा मंत्री संजय सिंघवी, प्रकाश गेलड़ा, महेंद्र सांखला, भगवती सिंघवी, कमलेश चोरडिया, महिला मंडल संयोजिका अलका डांगी, सहसंयोजिका सुनीता सिंघवी, प्रिया संचेती आदि सक्रिय रहे। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष राकेश टुकलिया ने किया।

Next Story