✕
11 लोगों की धूप लगने से मौत, CM शिंदे ने किया मुआवजे का ऐलान
By EditorialPublished on
खारघर (Kharghar) में रविवार दोपहर हुए महाराष्ट्र भूषण सम्मान समारोह (Maharashtra Bhushan award ceremony) में कड़ी धूप और भीषण गर्मी से बीमार हुए 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इन मौतों को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने मृतकों के स्वजन को पांच-पांच लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है

x

मुंबई । खारघर (Kharghar) में रविवार दोपहर हुए महाराष्ट्र भूषण सम्मान (Maharashtra Bhushan Award) समारोह में कड़ी धूप और भीषण गर्मी से बीमार हुए 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इन मौतों को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने मृतकों के स्वजन को पांच-पांच लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का इलाज चल रहा है, उनका खर्च सरकार वहन करेगी। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मुख्य अतिथि थे। दोपहर में हुए इस समारोह में अप्पासाहब धर्माधिकारी (Appasaheb Dharmadhikari) के कई लाख समर्थक शामिल हुए। उनके बैठने की व्यवस्था कड़ी धूप में खुले आसमान के नीचे की गई। इस कारण तेज धूप और भीषण गर्मी के प्रभाव से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें से 50 लोगों को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल (MGM Hospital) में भर्ती कराया गया। इनमें से एक दर्जन से अधिक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मालूम हो कि अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है और एक दर्जन से अधिक की हालत गंभीर बनी हुई है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, कुछ मरीजों को नवी मुंबई (Mumbai) और पनवेल (Panvel) के अस्पतालों में वेंटीलेटर पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर में समारोह स्थल पर तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था। इतनी गर्मी में लोगों को कई घंटे कड़ी धूप में बैठना पड़ा। लोगों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एमजीएम अस्पताल का दौरा किया और माना कि कड़ी धूप में बैठने के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी। इस कार्यक्रम में अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) भी उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
