✕
'सत्ता मिलने पर भूल जाते हैं कुछ लोग'
By EditorialPublished on
पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा है कि कुछ लोग सत्ता और धन मिलने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखते। उन समाज और लोगों को ही भूल जाते हैं जिनकी वजह से आगे बढ़े हैं। उन्होंने अपनी जड़ों को ना भूलने की नसीहत दी। पायलट ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनके इस बयान को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के साथ विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
_202304181614098716.jpg)
x
_202304181614098716.jpg)
जयपुर : पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा है कि कुछ लोग सत्ता और धन मिलने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखते। उन समाज और लोगों को ही भूल जाते हैं जिनकी वजह से आगे बढ़े हैं। उन्होंने अपनी जड़ों को ना भूलने की नसीहत दी। पायलट ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनके इस बयान को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के साथ विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पायलट कहते रहे हैं कि 2018 में उनकी मेहनत की वजह से कांग्रेस (Congress) को जीत मिली, लेकिन सत्ता में हक नहीं मिलने की वजह से वह लगातार नाराज चल रहे हैं।
पायलट ने कहा, जितना भी हम जीवन में आगे बढ़ें। पढ़ें-लिखें, आर्थिक विकास हो, सोच में बदलाव हो । सोच में बदलाव हो, लेकिन याद रखना वह वृक्ष बड़ा होता है जिसकी जड़ें मजबूत होती हैं। यदि हम लोग अपने इतिहास को भूल जाएं। अगर हम लोग अपने इतिहास को भूल जाएं। अपने परिवार-समाज को भूल जाएं। जहां से निकलकर आए हैं उनकी अवमानना करें, उनको मान-सम्मान ना दें। अक्सर देखा है कि जो धन और सत्ता प्राप्त कर लेता है वह पीछे मुड़कर देखता नहीं है। पायलट ने आगे कहा, कुछ ऐसे लोग जो भूल जाते हैं। जब उनको देश में, प्रदेश में, समाज में बड़े बन जाते हैं तो अक्सर होता है, यह इंसान की प्रवृत्ति है, कि वह पीछे मुड़कर देखना भूल जाता है। इसलिए हम कौन हैं, कहां से निकलकर आए हैं, किन लोगों ने हमको बचपन में हमको मूल्य दिए, ताकत दी, आशीर्वाद दिया, जिसकी बदौलत हम पढ़े लिखे, पदों पर आए, बिजनेस किया, नाम कमाया, लेकिन हमेशा अपनी जड़ों को याद रखना चाहिए ।

Editorial
Next Story
Related News
X
