Temperature in Jodhpur
जोधपुर : सूर्य नगरी में पिछले कुछ दिनों से सूरज आग बरसा रहा है। अधिकतम तापमान (Maximum temperature) 40 डिग्री (Temperature 40 degree) को छूने के बहुत नजदीक है। इस तन झुलसाने वाली गर्मी से अगले 7 दिन भी कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अप्रैल में कई बार तापमान 44 डिग्री को भी पार कर गया है लेकिन इस बार फिलहाल यह नौबत नहीं आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान के 23.8 डिग्री रहा। तेज धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। हालांकि अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में खरीदारों की रौनक है। लेकिन परकोटा शहर को छोड़कर अन्य शहर की सड़कों पर दोपहर के समय गिने-चुने वाहन ही नजर आ रहे। अगले 1 सप्ताह तक भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
हीटवेव से बचने की चेतावनी
में मौसम विभाग ने हीटवेव से बचने के लिए चेतावनी जारी की है। 22 अप्रैल तक यानी कि आगामी 1 सप्ताह तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 39. 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान भी साफ रहेगा ऐसे में तल्ख धूप से बचने के भी कोई आसार नहीं है।
अप्रैल महीने में 44 डिग्री को भी पार कर जाता है पारा
जोधपुर (Jodhpur) शहर में अप्रैल महीने में भी कई बार ऐसा मौका आया है जब पारा 44 डिग्री के आंकड़े को भी पार कर जाता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि वर्ष 2019, 2016, 2017 में 3 बार ऐसे मौके आए जब अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।
अप्रैल माह का अधिकतम तापमान
2002 में 30 अप्रैल को 45.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह जोधपुर शहर के लिए ऑल टाइम रिकॉर्ड अप्रैल माह का अधिकतम जोधपुर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों तापमान है।
Editorial

Editorial

Next Story