प्रयागराज (Prayagraj) में हुई माफिया डॉन अतीक अहमद (Atiq Ahmed ) और उसके भाई असरफ की हत्या पर अब राजनीति शुरु हो गई है। तमाम सियासी दलों के नेताओं की ओर से बयान आना शुरू हो गए हैं। अब इस मामले पर शिवसेना उद्धव ठाकरे (Shiv Sena Uddhav Thackeray)


Sanjay Raut reacts on Atiq Ahmed murder case
मुंबई । प्रयागराज (Prayagraj) में हुई माफिया डॉन अतीक अहमद (Atiq Ahmed ) और उसके भाई असरफ की हत्या पर अब राजनीति शुरु हो गई है। तमाम सियासी दलों के नेताओं की ओर से बयान आना शुरू हो गए हैं। अब इस मामले पर शिवसेना उद्धव ठाकरे (Shiv Sena Uddhav Thackeray) गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) का भी बयान आया है।
अतीक अहमद हत्याकांड पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा "ये एक राज्य का विषय है। किसी और राज्य की कानून व्यवस्था पर बयान देना सही नहीं। हालाकिं दिंन - दहाड़े पुलिस के बंदोबस्त के बीच अगर हत्या होती है, तो ये गंभीर है। उस राज्य के लॉ एंड ऑर्डर (Law and Order) पर सवाल खड़े होते हैं, चाहे वह माफिया ही क्यों न हो। " इससे पहले अतीक अहमद हत्याकांड पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), मायावती (Mayawati), असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की भी प्रतिक्रिया आई।

Editorial

Editorial

Next Story