Rajasthan BJP President Joshi came in the Pratahkal Office; Talks with Goyal on the issue of migrants

मुंबई । राजस्थान (Rajasthan) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी (C. P. Joshi) रविवार को अंधेरी स्थित प्रातःकाल कार्यालय (Pratahkal Office) पहुंचे। कार्यालय में प्रातःकाल मुंबई के संपादक महीप गोयल (Pratahkal Mumbai Editor Maheep Goyal) ने जोशी का स्वागत किया। फूल मालाओं और पुष्प गुच्छ से दूर रहने वाले जोशी का गोयल ने प्रातःकाल के प्रधान संपादक सुरेश गोयल (Editor Suresh Goyal) द्वारा लिखित पुस्तकें भेट कर अभिनंदन किया।

Rajasthan BJP President Joshi came in the Pratahkal Office; Talks with Goyal on the issue of migrants
एक दिवसीय मुंबई प्रवास पर आए जोशी ने व्यस्त दौरे में से समय निकालकर प्रातःकाल कार्यालय आए। उन्होंने कार्यालय में गोयल से राजस्थान की राजनीति के बारे में चर्चा की और आने वाले चुनावों में भाजपा को जिताने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं राजस्थानी प्रवासी संस्थाओं व मतदाताओं को पीले चावल देने आया हूं।
कार्यालय में प्रातःकाल के राजनीतिक संपादक हरिसिह राजपुरोहित द्वारा चुनाव की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर जोशी ने कहा कि संगठन को पूरे राजस्थान में दुरुस्त कर चुनाव की तैयारी की जा रही है। वे पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं, जिसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। उप संपादक नरेश आमेटा के सवाल पर जोशी ने कहा कि मुंबई के प्रवासी राजस्थान (Rajasthan) की राजनीति में अहम कडी है। इसी कडी को मजबूत करने मुंबई आया हूँ।

Rajasthan BJP President Joshi came in the Pratahkal Office; Talks with Goyal on the issue of migrants
मनीष पालीवाल द्वारा राजस्थान भाजपा में चल रही गुटबाजी के सवाल पर जोशी ने कहा कि भाजपा में किसी तरह की गुटबाजी नहीं हैदल हम सभी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और इस बार भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। प्रतिनिधि हमेर पालीवाल के सवाल का जबाव देते हुए जोशी ने कहा कि राजस्थान की वर्तमान सरकार हर मायने में फेल रही है। हम प्रदेश की जनता को न्याय देने के लिए भाजपा का सुशासन लेकर आ रहे हैं। इस अवसर पर देवांग गोयल, राकेश राठी, रवि कुदाल, प्रकाश सारस्वत, नरेश ओझा भी मौजूद रहे।

Rajasthan BJP President Joshi came in the Pratahkal Office; Talks with Goyal on the issue of migrants
प्रवासी प्रकोष्ठ मजबूत होगा
दैनिक प्रात:काल से बातचीत के दौरान जोशी ने कहा कि मुंबई के प्रवासी भाजपा कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए मुंबई मे राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रवासी प्रकोष्ठ को मजबूत किया जाएगा। विगत दो चुनावों के बाद मरणासन्न अवस्था में चल रहे इस संगठन में करीब 5 हजार प्रवासी जुडे हैं। जिसमें सभी जिले के लोगों का समावेश है। माना जा रहा है कि संगठन में जान फूंकने के लिए जोशी वापस मुंबई की यात्रा कर सकते हैं।
राजस्थान के विकास में मुंबई के प्रवासियों का अहम योगदान
सीपी जोशी ने कहा कि मुंबई मे रहने वाले लोगों द्वारा राजस्थान के विकास में अहम भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जब वे चितौड़गढ़ जिलाध्यक्ष थे, तभी से मुंबई के प्रवासी संगठनों के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विकास में देशभर में फैले हुए प्रवासियों सहित मुंबई के प्रवासियों का खास योगदान है। उन्होंने कहा कि यहां के प्रवासी अपने गांव में चिकित्सा, पेयजल और गौ सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मैं इनकी कर्मशीलता को वंदन करता हूं।
Editorial

Editorial

Next Story