✕
उदयपुर घूमने आई विधवा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला होटल रिसेप्शनिस्ट गिरफ्तार
By EditorialPublished on
शहर की भूपालपुरा थाना पुलिस ने 4 वर्षीय बेटे की विधवा मां को शादी का झांसा देकर मोबाइल पर अश्लील क्लीप बनाकर ब्लेकमेल (Blackmail) कर रूपए ऐंठने व शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाने वाले होटल रिशेप्सनिस्ट को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत (Court) में पेश किया जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

x

उदयपुर : शहर की भूपालपुरा थाना पुलिस ने 4 वर्षीय बेटे की विधवा मां को शादी का झांसा देकर मोबाइल पर अश्लील क्लीप बनाकर ब्लेकमेल (Blackmail) कर रूपए ऐंठने व शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाने वाले होटल रिशेप्सनिस्ट को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत (Court) में पेश किया जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढ़ा ने बताया कि 27 वर्षीय महाराष्ट्र की रहने वाली 4 वर्षीय बच्चे की विधवा मां ने 14 अप्रेल 2023 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि अगस्त 2019 में उसकी दोस्त के साथ उदयपुर (Udaipur) घुमने आई तब होटल नारायण लीला सूरजपोल में रूकी। होटल (Hotel) से अगले दिन चेक आउट कर दिया। उसके बाद नारायण लीला इन होटल आरएमवी रोड सूरजपोल का होटल रिशेप्सनिस्ट सुरज सिंह उर्फ सिद्धार्थ भदोरिया पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी निवाड़ी कला नगला भदौरिया इटावा यूपी राजपूत ने उसे फोन करना शुरू कर दिया और उससे दोस्ती करी। पीड़िता को बार-बार उदयपुर आने के लिए आग्रह किया। अगस्त 2019 में मैसेज कर के उसने कहा कि वह उसके 4 वर्षीय बेटे को अपना लेगा और शादी करने का झांसा दिया। अरोपी सूरज द्वारा बार-बार बुलाने पर 13 अक्टूबर 2019 को उदयपुर आई। आरोपी (Accused) ने कमरा बुक करवा कर उसे शक्ति नगर में होटल गणपति में रूकवाया। जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और बहला-फुसला कर शराब पिलाई। इस दौरान उसके अश्लील फोटो विडियो (Porn Photo Video) बना लिए। इसके बाद वह उसे लगातार ब्लेकमेल करने लगा और फोटो विडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर 70-80 हजार रूपए ऑनलाइन ले लिए। आरोपी से निरंतर ब्लेकमेल से परेशान होकर उसने अपने परिजनों को यह बात बताई। उनके कहने पर भूपालपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया। इस पर हनवंत सिंह सोढ़ा के निर्देशन में टीम ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। आरोपी सुरेश भदोरिया को भादस की धारा 384, 376 में गिरफ्तार किया। शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
