✕
जूलर से 30 लाख की ठगी
By EditorialPublished on
कालबादेवी में एक जूलर से 30 लाख का सोना (30 lakh gold) लेकर आरोपी (Accused) के फरार होने की खबर है। यह घटना बुधवार की है। लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

x

मुंबई : कालबादेवी में एक जूलर से 30 लाख का सोना (30 lakh gold) लेकर आरोपी (Accused) के फरार होने की खबर है। यह घटना बुधवार की है। लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता जूलर ऑपेरा हाउस में रहता है। आरोपी ने जूलर को बताया था कि डी ज्वेलर्स की कोलकाता स्थित दुकान में 30 लाख रुपये कीमत की सोने की जूलरी उपलब्ध है। इस जूलरी खरीद के नाम पर आरोपी ने शिकायतकर्ता से 30 लाख रुपये ले लिये और चंपत हो गया। शिकायतकर्ता को जब स्वर्णाभूषण नहीं मिले तो उसे ठगी का अहसास हुआ। शिकायतकर्ता ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Next Story
Related News
X

