✕
भाजपा का मिशन 350
By EditorialPublished on
पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अलग-अलग राज्यों के भाजपा (BJP) नेताओं से मिल रहे हैं। उनकी ये बैठकें अगले साल आम चुनाव से पहले ग्राउंड लेवल फीडबैक प्रक्रिया का हिस्सा मानी जा रही हैं। मोदी इन नेताओं के फीडबैक को गंभीरता से लेते हैं और पार्टी सरकार की आगे की रणनीति बनाने में यहां से मिला फीडबैक अहम भूमिका निभाता है।

x
पिछले कुछ दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अलग-अलग राज्यों के भाजपा (BJP) नेताओं से मिल रहे हैं। उनकी ये बैठकें अगले साल आम चुनाव से पहले ग्राउंड लेवल फीडबैक प्रक्रिया का हिस्सा मानी जा रही हैं। मोदी इन नेताओं के फीडबैक को गंभीरता से लेते हैं और पार्टी सरकार की आगे की रणनीति बनाने में यहां से मिला फीडबैक अहम भूमिका निभाता है। लेकिन इन तमाम बैठकों से एक दिलचस्प बात यह निकल रही है कि पार्टी के जो भी नेता मोदी से मिलते हैं, प्रधानमंत्री उन्हें अगले आम चुनाव में मिशन 350 (Mission 350) का टारगेट का हिस्सा बनने देते हैं। मतलब साफ है कि 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में न सिर्फ भाजपा पूर्ण बहुमत की हैट्रिक मारने की मंशा से मैदान में उतरने जा रही है, बल्कि 2014 और 2019 से भी अधिक सीटें लेने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
