✕
5 हजार का इनामी गैंग का सरगना गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जिले की ग्रामीण पुलिस (Police) ने 5 हजार के इनामी हार्डकोर अपराधी गिरधर सिंह राजपूत (Girdhar Singh Rajput) को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला स्तर के टॉप टेन अपराधियों में शामिल था। उसके खिलाफ लूट, डकैती, अवैध हथियार तस्करी के मामले दर्ज हैं।

x

जोधपुर : जिले की ग्रामीण पुलिस (Police) ने 5 हजार के इनामी हार्डकोर अपराधी गिरधर सिंह राजपूत (Girdhar Singh Rajput) को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला स्तर के टॉप टेन अपराधियों में शामिल था। उसके खिलाफ लूट, डकैती, अवैध हथियार तस्करी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया जिले में अवैध हथियार तस्करों, फरार अपराधियों, अवैध मादक पदार्थ के मामलों में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 5 हजार के इनामी अपराधी गिरधर सिंह पुत्र सुमेर सिंह राजपूत निवासी रावणनियाना थाना बोरुंदा को गिरफ्तार (Arrested) किया गया।
जिला विशेष टीम के वीरेंद्र खदाव को सूचना मिली कि गिरधर सिंह अपने गांव के एक मकान में शरण लिए हुए हैं। इस पर बोरुंदा थाना अधिकारी राजेंद्र खदाव और डीएसटी टीम जोधपुर ग्रामीण के देवाराम बिश्नोई के नेतृत्व में संभावित ठिकानों की घेराबंदी की गई। टीम को देख आरोपी ने भागने का प्रयास किया जिसमें पुलिस ने उसे दबोच लिया।
आरोपी आला दर्जे का बदमाश और गैंगस्टर (Gangster) है उसने गडरिया गैंग बना रखी थी। उनके खिलाफ जोधपुर शहर जोधपुर ग्रामीण और बाड़मेर जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, डकैती, लूट, हत्या के प्रयास, अपहरण, एससी एसटी एक्ट, अवैध हथियार तस्करी सहित कुल 31 मामले दर्ज हैं। जिनमें से 27 मामलों में कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है। आरोपी बिलाड़ा थाने में हत्या के प्रयास के 4 मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस अब उससे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
