Crime
उदयपुर : हिरणमगरी थाना पुलिस (Police) ने सूने मकान का ताला तोड़ कर लाखों रूपए के गहने चोरी (Jewels worth lakhs stolen) करने में दो आरोपियों को गिरफ्तार (Accused arrested) किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से ५ दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस के अनुसार मुरली पुत्र सुखदेव सिंह निवासी टैगोर नगर, सेक्टर ४ ने मामला दर्ज करवाया था कि वह सुबह ९ बजे नौकरी पर १० वर्षीय वेटा स्कूल और पत्नी भी काम से गई थी। दोपहर २ बजे बेटा घर आया तो मकान का ताला टूटा हुआ था और मकान में सामान बिखरा था । इस पर उसे बताया, जिस पर वह घर पर आया । अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारियों का सामान बिखेर कर अलमारियों से २.५ तोला सोने का मंगलसूत्र, २.५ तोले की चेन, सवा तोले की भगवान की प्रतिमा, २ तोला गले का सेट, आधा तोले की दो अंगूठियां और चांदी के पायजेब चोर चुरा ले गए थे। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालें और आरोपियों की तलाश कर रही रही थी कि इसी दौरान सविना पुलिस ने चोरी के आरोपियों को पकड़ा था, जिन्होंने इस चोरी करना भी स्वीकार किया था। इस पर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के तहत प्रकाश पुत्र बद्रीलाल वागरिया निवासी कोटिया भील बस्तीए फुलिया कला भीलवाड़ा और सत्यनारायण उर्फ सत्या पुत्र किशनलाल वागरिया निवासी सूरजपुरा सरवाड़ अजमेर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी प्रकाश ने सोनिया उर्फ सोनू, बाबूलाल और सावरा के साथ मिलकर चोरी करना बताया। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां उसे इन्हें १७ अप्रेल तक रिमांड पर भेज दिया।
Editorial

Editorial

Next Story