✕
गंगाघाट पर रामदरबार व राधाकृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 22 को
By EditorialPublished on
पीछोला झील किनारे गणगौर घाट (Gangaur Ghat) के नजदीक गडिया देवरा पर ऐतिहासिक श्री राम दरबार व राधा कृष्ण मंदिर (Radha Krishna Temple) में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव (Prana Pratishta Festival) अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर 22 अप्रेल को होगा। इसका आयोजन श्रीदाईजी जोधसिंहजी चैरिटेबल ट्रस्ट के सान्निध्य में कराया जाना है।

x

उदयपुर : पीछोला झील किनारे गणगौर घाट (Gangaur Ghat) के नजदीक गडिया देवरा पर ऐतिहासिक श्री राम दरबार व राधा कृष्ण मंदिर (Radha Krishna Temple) में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव (Prana Pratishta Festival) अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर 22 अप्रेल को होगा। इसका आयोजन श्रीदाईजी जोधसिंहजी चैरिटेबल ट्रस्ट के सान्निध्य में कराया जाना है।
पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत 18 अप्रेल को विशाल भजन संध्या से होगी और प्राण-प्रतिष्ठा के बाद 22 अप्रेल की सायं गणगौर घाट पर महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। पार्षद आशा सोनी ने बताया कि लंबे अरसे के बाद इस मंदिर का जीर्णोद्धार स्मार्ट सिटी कार्य तथा क्षेत्रवासियों की मदद से कराया जा सका। अब इनमें राधा कृष्ण व राम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के प्रतीक नागर ने बताया कि दो दशक पहले इस मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी हो गई थी और तब से सेवा-पूजा नहीं हो पा रही थी । पूर्व पार्षद गोपाल नागर ने बताया कि यह पीछोला नहीं क्षेत्रवासियों के लिए गंगा घाट है। तत्कालीन महाराणा ने जब इस घाट का निर्माण कराया तो इसका रूप हरिद्वार की तरह दिया और यहां महादेवजी, हनुमानजी, कृष्ण भगवान सहित देवी-देवताओं के मंदिरों का भी निर्माण कराया। गणगौर घाट पर पंच देवरियां, मांझी का मंदिर आदि स्थापित हैं। इसी तरह लाल घाट पर भी महादेवजी का मंदिर स्थापित है। अब मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति के साथ राम दरबार की मूर्ति का भी प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। गजराज सिंह ने बताया कि श्री दाईजी जोधसिंह जी चेरिटवेल ट्रस्ट व श्री राम दरबार व राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कि सदस्यों ने सराहनीय कार्य किया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि स्थानीय भामाशाह सुनील भट्ट का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
