महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दुनिया में सबसे ज्यादा रहा तापमान
मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में विदर्भ का क्षेत्र तप रहा (Heating up) है। 13 अप्रैल को चंद्रपुर ने दुनिया में कीर्तिमान बना दिया। यहां दुनिया का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। रिकॉर्ड इतना ही नहीं है। दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में से 8 भारत के रहे। एक तरफ मौसम (Season) विभाग ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में अगले चार दिनों तक बेमौसम बरसात का अंदाज जताया है तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र का विदर्भ क्षेत्र तपतपाती-चिलचिलाती धूप से तप रहा है। कहीं ओले बरस रहे हैं तो कहीं शोले। मौसम की इस हेराफेरी से गांवों में किसान परेशान हैं तो शहरों में बढ़ती बीमारियों से आम इंसान परेशान है। ऐसा घड़ी-घड़ी बदलता मौसम बीमारियां बढ़ाने के लिए मददगार होता है। यह सिर्फ संयोग नहीं है कि महाराष्ट्र में लगातार दो दिनों से कोरोना के नए केस हजार के पार आ रहे हैं।
महाराष्ट्र में कहीं बरस रहे प्रचंड ओले तो कहीं गरम शोले
चंद्रपुर (Chandrapur) में गुरुवार को तापमान (Temperature) 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह दुनिया के किसी भी शहर के तापमान से ज्यादा है। यानी चंद्रपुर का यह गुरुवार दुनिया का सबसे गर्म दिन रहा। चंद्रपुर के बाद दूसरे नंबर पर अफ्रीका का कोल्डा शहर रहा। इस तरह से दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में भारत के ही 8 शहरों का शुमार हुआ। पिछले दो दिनों से आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाकों में गर्मी तेजी से बढ़ी है।
विदर्भ के ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार
महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन में गर्मी की मार सबसे ज्यादा है। इसके ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। चंद्रपुर के 43.2 डिग्री से थोड़ा ही कम वर्धा का तापमान रहा। वर्धा में गुरुवार का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वर्धा दुनिया के सबसे गर्म शहर के तौर पर नौवें नंबर पर रहा।
Editorial

Editorial

Next Story