✕
खटीक समाज ने किया 80 यूनिट रक्तदान
By EditorialPublished on
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद (International human rights protection council) एवं खटीक समाज (Khatik Samaj) सलूंबर के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 132वीं जयंती पर पुष्पांजली अर्पित कर हर्षोल्लास के साथ खटीक समाज के नोहरे में मनाई गई।

x
सलूम्बर : अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद (International human rights protection council) एवं खटीक समाज (Khatik Samaj) सलूंबर के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 132वीं जयंती पर पुष्पांजली अर्पित कर हर्षोल्लास के साथ खटीक समाज के नोहरे में मनाई गई।
इस अवसर पर खटीक समाज द्वारा 80 यूनिट रक्तदान (Blood donation) किया गया तथा अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद के राजस्थान प्रदेश के चेयरमेन एडवोकेट पी. आर. सालवी ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देते हुए बाबा साहब व उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहाँ की महामानव जिन्होंने करोडो बच्चो के भविष्य के लिए अपने बच्चो को भी त्याग दिया। आज हम जो भी कुछ है वो सब बाबा साहेब की बदोलत है। मानुवाद की गुलामीभरी बेड़ियाँ काटकर हमे जानवर से इंसान बनाने वाले उस महामानव का सम्मान हम उनकी जयंती मनाकर करते है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोतीलाल खटीक, विशिष्ट अतिथि अंबालाल भलवाडा, मांगीलाल सुयल, मोहनलाल चौहान, सोहनलाल भलवाडा, भंवरलाल समरिया, रमेश चंद्र सामरिया, सुखसम्पत बागडी, नरेंद्र खटीक, नंदलाल, रामचन्द्र भलवाडा थे। कार्यक्रम का संचालन योगेश खटीक ने किया। इस अवसर पर विमल खिंची, कुलदीप भलवाडा, विकास सामरिया, मनोज भलवाडा, मनोज खटीक, रौनक चौहान, कुलदीप, राहुल खिची सहित सैकड़ों युवा महिला आदी उपस्थित थे।
Next Story
Related News
X

