CM Arvind Kejriwal

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सबसे बड़े नेता और दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) से सीबीआई (CBI) शराब घोटाले को लेकर पूछताछ करने वाली है। इसके लिए तारीख तय कर दी गई है। आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया। सीबीआई द्वारा केजरीवाल को पूछताछ के नोटिस भेजे जाने पर आम आदमी पार्टी की ओर से पहली प्रतिक्रिया देते हुए सांसद संजय सिंह ने ट्वीट (Tweet) कर लिखा, अत्याचार का अंत जरूर होगा। उन्होंने इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल से पहले ही कह दिया था कि जेल जाने का अगला नंबर आपका है। ये लोग (बीजेपी) मोदी जी का भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कुछ भी करेंगे और आज सीबीआई का समन आ गया।
संजय सिंह ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि आपने देश का पैसा अपने दोस्त ( अडानी) के बिजनेस को बढ़ाने के लिए लगाया है। केजरीवाल के खिलाफ साजिश रची गई । लेकिन इस साजिश के खिलाफ केजरीवाल की लड़ाई रूकेगी नहीं। आपने जो लाखों करोड़ों रूपये का घोटाला किया है उसके बारे में देश के हर कोने में जाकर बताना जरूरी है।
सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को समन भेजी है। सीबीआई ने 16 अप्रैल को केजरीवाल को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शराब घोटाले में कुछ सबूत इकट्ठा करने के बाद अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। दिल्ली (Delhi) में स्थित सीबीआई के मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल के दिन सुबह 11 बजे पहुंचना होगा। बता दें कि कथित शराब घोटाले को लेकर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। सिसोदिया
(Sisodia)
फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। अब सीबीआई ने पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को समन किया है।

केजरीवाल पर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स (Media reports) के मुताबिक, सीएम केजरीवाल पर आरोप लगा है कि शराब घोटाले (Liquor scam) में शामिल आरोपियों से उन्होंने बातचीत की। साथ ही केजरीवाल पर यह भी आरोप लगा है कि उन्होंने शराब के व्यापारियों को दिल्ली में आकर व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित किया है। सीबीआई का कहना है कि केजरीवाल को लेकर कई सबूत इकट्ठा कर लिए गए हैं। सीबीआई अब 16 अप्रैल को केजरीवाल से पूछताछ करने वाली है।
Editorial

Editorial

Next Story