सफाईकर्मियों का किया बहुमान
फतहनगर : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर (Udaipur) देहात एवं भाजपा (BJP) मंडल फतहनगर- सनवाड़ द्वारा अंबेडकर जयंती कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया। अध्यक्षता विधायक धर्मनारायण जोशी ने की जबकि मुख्य अतिथि विधानसभा (Assembly) प्रभारी दिनेश कावड़िया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात जिलाअध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ अध्यक्ष मंजू देवी भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला आदि थे। अम्बेडकर फव्वारा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया गया। उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अंबेडकर के जीवन पर आधारित संगोष्ठी हुई जिसमें विधायक धर्म नारायण जोशी, दिनेश कावड़िया, राधेश्याम बागला, नितिन सेठिया, कल्याणसिंह पोखरना आदि ने विचार रखे। पूर्व पार्षद विजयप्रकाश विप्लवी, मंडल महामंत्री रामचंद्र मेलाणा, रोशन खटीक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार, पार्षद विनोद धर्मावत, पार्षद सोहन खटीक, पार्षद गजेंद्र रावल, पार्षद जगदीश जाट, पार्षद प्रतिनिधि रमेश तेली, पार्षद प्रतिनिधि भेरुलाल बेरवा, सेवा निवृत्त शिक्षाविद् मांगीलाल सांखला की उपस्थिति रही ।
Next Story