Osian MLA
जोधपुर : हारी हुई बाजी को जीत कर ओसियां विधायक (Osian MLA) दिव्या मदेरणा एक बार फिर राजनीतिक रसूख की सुर्खियों में आ गई। जीत मिलने से उत्साहित दिव्या मदेरणा का निर्वाचन प्रमाण पत्र लेकर रवाना होने के बाद उनके समर्थकों ने अभिनव स्वागत अंडरब्रिज के बाद किया। इसके बाद दिव्या मदरेणा यहां से पैदल ही अपने पिता महिपाल मदेरणा के गुरू ईश्वरनान्द गिरी के संवित साधनायन गई और यहां दर्शन किए, यहां से चुनावी कार्यालय राहुल चौधरी के ऑफिस गई, जहां भी समर्थकों ने दिव्या का स्वागत किया। दिव्या ने जीत में समर्थन करने वाले लोर्डियां के पूर्व सरपंच संजय जोशी के आवास पर उनके माता-पिता का आर्शीवाद लिया, यहां से धनसुख टरू, ओम बोहरा के साथ मां लटियाल के दरबार पहुंची और मां के चरणों में वंदन किया। वे पालिकाध्यक्ष पन्नालाल व्यास व पीसीसी सदस्य महेश व्यास की होट पहुंची, जहां उनका जीत में सहयोग के लिए आभार जताया। यहां से खीचन गई, वहां अशोकसिंह राजपुरोहित ने स्वागत किया। दिव्या का शैतानसिंह नगर, देणोक, आऊ, लक्ष्मण नगर, गोरछिया बेरा में स्वागत किया गया।
पिता की समाधि के किए दर्शन :
ओसियां विधायक दिव्या मदरेणा मार्केटिंग सोसायटी की अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अपने पिता महिपाल मदेरणा की समाधि चाडी चौतीणा गई, जहां पूजा अर्चना के बाद जोधपुर (Jodhpur) के लिए रवाना । रास्ते में उनका पूनासर, जाखण, ओसियां में स्वागत किया गया। इस दौरान महिपाल भादू, बाबूजी मूंड, महिपाल मदेरणा एडवोकेट, नारायणसिंह मायला, रामचन्द्र मदेरणा, दिलीप चौधरी, विकास चौधरी, सुनिल तरड, गंगाराम प्रजापत, जगमाल कडवासरा, खंगाराम प्रजापत, मोहन दूधवाल आदि साथ रहे।
Editorial

Editorial

Next Story