Amit Shah
बीरभूम : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में अपने संबोधन में कहा कि एक बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बन जाए तो पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोई भी रामनवमी शोभा यात्रा (Ram Navami Shobha Yatra) पर हमले की हिम्मत नहीं करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता जी आपको और आपके भतीजे को जो करना है कर लीजिए। शाह ने पूछा कि जिसके घर से 21 करोड़ नकदी मिले उनको जेल में डालना चाहिए या नहीं।
अपने भाषण में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि क्या पाकिस्तान को जवाब ममता दीदी दे सकती है? आतंकवाद ममता दीदी खत्म कर सकती है क्या? यह सिर्फ मोदी जी ही कर सकते हैं। शाह ने कहा कि मोदी जी जो 5 किलो चावल भेजते हैं, उस पर अपना नाम लगाने का काम ममता जी करती है। जिनको भारत सरकार
(Indian government)
ने गौ तस्करी में जेल में रखा, उसको दीदी ने प्रदेशाध्यक्ष बना कर रखा है। घुसपैठ, गौ तस्करी, भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद अगर बंद करना है, तो भाजपा को वोट दीजिए। ये सब बंद हो जाएगा, मैं आप लोगों के सामने गारंटी देकर जाता हूं।
आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी के इस शासन को नहीं चलने देती, आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार आदिवासी महिला ने राष्ट्रपति बनाने का काम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जी ने किया है। विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में बंगाल की इस महान जनता ने 77 सीट दिए हैं और 38 परसेंट वोट दिया है। बाकी की कसर आने वाले चुनाव में पूरी कर दीजिए और मोदी जी को प्रधानमंत्री बना दीजिए। उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोकने का एकमात्र रास्ता भारतीय जनता पार्टी है। असम में गौ तस्करी और घुसपैठ दोनों रोक दी गई है क्योंकि असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है।
2024 के चुनाव में 35 से अधिक सीटें दीजिए, ममता सरकार टिक नहीं पाएगी
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं साफ-साफ कह दूं कि नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 2024 के लोकसभा चुनावों में, हमें पश्चिम बंगाल (West Bengal) से 35 से अधिक सीटें दें, और मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि ममता बनर्जी सरकार 2025 से आगे नहीं टिक पाएगी। ममता बनर्जी सरकार 2026 में अपना तीसरा कार्यकाल पूरा करने वाली है। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी भले ही अपने भतीजे को अगला मुख्यमंत्री बनाने का सपना देखती हों, लेकिन पश्चिम बंगाल अगला मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। केवल भाजपा ही भ्रष्ट टीएमसी से लड़ सकती है और उसे हरा सकती है।
Editorial

Editorial

Next Story