✕
सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री ने की राज्यस्तरीय पुरस्कार समारोह की तैयारियों की समीक्षा
By EditorialPublished on
सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली (Tikaram Juli) ने आज गुरुवार को सचिवालय स्थित कक्ष में कल होने वाले राज्यस्तरीय पुरस्कार समारोह (State Level Award Ceremony) की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जूली ने तैयारियों का जायजा लिया और बताया कि समारोह में अंबेडकर पुरस्कार (Ambedkar Award) योजना के तहत राज्य में सामाजिक सेवा शिक्षा महिला उत्थान एवं न्याय के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों अथवा संस्थाओं को पुरस्कृत किये जाएंगे।
_202304141544374511.jpg)
x
_202304141544374511.jpg)
जयपुर : सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली (Tikaram Juli) ने आज गुरुवार को सचिवालय स्थित कक्ष में कल होने वाले राज्यस्तरीय पुरस्कार समारोह (State Level Award Ceremony) की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जूली ने तैयारियों का जायजा लिया और बताया कि समारोह में अंबेडकर पुरस्कार (Ambedkar Award) योजना के तहत राज्य में सामाजिक सेवा शिक्षा महिला उत्थान एवं न्याय के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों अथवा संस्थाओं को पुरस्कृत किये जाएंगे। जूली ने कहा कि अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान को एक लाख रुपए, अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार श्रीमती सुनीता छाबड़ा निवासी जयपुर तथा अंबेडकर न्याय पुरस्कार एडवोकेट हरी लाल बैरवा निवासी सवाई माधोपुर को 51 हजार रुपए नकद एवम प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएंगे। इसी प्रकार अंबेडकर शिक्षा पुरस्कारों के तहत सुश्री प्रतिभा राज निवासी बाड़मेर, सुश्री निकिता निवासी सीकर, सुश्री लिसिता निवासी मेड़ता सिटी, सुश्री ज्योत्सना निवासी झुंझुनू, करण लीलावत निवासी जोधपुर (Jodhapur), सुश्री प्रतिभा बारवाड़ निवासी जयपुर, भोजराज निवासी बीकानेर, सुश्री राधिका निवासी जयपुर तथा सुश्री मोनू मीना निवासी दौसा को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप इन्हें 51 हजार रुपए की राशि नकद एवम प्रमाण पत्र प्रदान की जाएगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
