Mewar Premier League
मुंबई। मुंबई में रहने वाले मेवाड़ मूल के युवाओं का मेवाड़ विलेज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट बोरिवली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। पहला मैच वाटी व मोलेला के बीच हुआ। फाइनल जीत प्रथम स्थान पर सलोदा व द्वितीय स्थान पर कोयल गांव की टीमें रही। मैन ऑफ़ दी सीरीज महावीर मादरेचा, बेस्ट बॉलर अल्पेश चपलोत, बेस्ट बैट्समैन हितेश वदामा आदि का सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में गोगुन्दा, सलोदा, वाटी, कड़िया, कोयल, लांबोडी, बोरज, सेमल, मोलेला व खांखला गांव की टीमों ने भाग लिया।
Mewar Premier League
आयोजन समिति संयोजक प्रवीण सिंघवी ने कहा कि मेवाड़ के युवा इस माध्यम से एक मंच पर आए हैं। निकट भविष्य में इसे हम और आगे लेकर जाएंगे। आयोजन समिति के हितेश वदामा, प्रवीण मेहता, अनिल पामेचा, राहुल पगारिया, हर्षद मेहता, प्रिंस मादरेचा, विकास कागरेचा ने कहा कि समाज ने मेवाड़ के युवाओं को शक्ति प्रदान की है। आयोजन सहयोगी प्रवीण मेहता, मुकेश सिंघवी, सुभाष वडाला, महेंद्र पगारिया, यश कागरेचा, पंकज हिरण, दिवेश सिंघवी, अशोक बाफना का सम्मान किया गया। समापन समारोह के दौरान सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा कि राजस्थानी समाज हमेशा से मेहनतकश रहा है और मुंबई के विकास में इनका बड़ा योगदान है। युवा मंडल समाज की मजबूती को एक नया आयाम देगा। उन्होंने कहा कि वह राजस्थानी लोगों से करीब से जुड़े हुए हैं और इनके महत्व को समझते हैं।

Mewar Premier League
समारोह में विधायक नरेंद्र मेहता, आशीष शेलार, राजू विचारे, मेवाड़ संघ अध्यक्ष नेमीचंद धाकड़, महामंत्री महावीर तातेड, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीलाल वडालमिया, किशन परमार, सुगनलाल सिंघवी, मेवाड़ महिला मंडल अध्यक्ष कंचन एस सिंघवी, महामंत्री कंचन एल सिंघवी, कोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंडालिया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष दीपक परमार, महामंत्री विजय कोठारी, कोषाध्यक्ष महावीर मादरेचा, भगवतीलाल मादरेचा, सुरेश सिंघवी, पारस तातेड, महेन्द्र पगारिया, मुकेश पालरेचा, राजेन्द्र पगारिया, मुकेश सिंघवी, सुरेश मादरेचा, प्रकाश मादरेचा, केशु मेहता, अंबालाल सिंघवी, निमेश राठोड़, दिवेश सिंघवी, जयप्रकाश राठौड़, हंसमुख कोठारी, विकास कोठारी, जीतू मेहता, केतन कोठारी, प्यारचंद मेहता, भंवरलाल जैन, मूर्तिपूजक संघ से मुकेश पामेचा, अनिल पामेचा, पारस पामेचा, शांतिलाल पामेचा, गाँवगुडा संघ अध्यक्ष अर्जुन नानावटी, लक्ष्मीलाल पामेचा, भेरूलाल संघवी, हिम्मत लोढ़ा, मनसुख पामेचा, प्रकाश सिंघवी, दिनेश सिंघवी, इन्दर पामेचा, लाभचंद लोढ़ा, नितिन छाजेड, सुनील छाजेड, जय छाजेड, भरत वदामा, सुरेश छाजेड, पारस वदामा, रुचिरा सुराना, बेबीबेन डागलिया, ललिता सोनी, अंजना तातेड, मंजू सिंघवी, हेमा मांडोत, हेमा सिंघवी, शांता वडालमिया, सुरेखा मादरेचा, प्रेमा सिंघवी, सरोज सिंघवी, पवन सिसोदिया, संगीता पगारिया, कमला वडाला, उषा वदामा, पुष्पा मादरेचा, मनोहर लोढा, महावीर मादरेचा, सुभाष वडाला, विशाल धाकड, अशोक सांखला, रवि सियाल, अनिल सियाल, प्रवीन सुराणा, पारस पालरेचा, डालचन्द पामेचा, सुनिल पामेचा, नरेश लोढा, प्रवीण इंटोदिया, मुकेश बोहरा, नितेश पालरेचा, मनन जैन, अभिषेक जैन सहित कोयल मित्र मंडल, प्रयास ग्रुप, तुलसी ग्रुप, जीएमपीएल ग्रुप उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story