Medical department action on spice factory

जोधपुर : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (Medical and Health Department) की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को विभाग की टीम ने तिंवरी क्षेत्र के चावंडिया गांव में मगराज मसाला पर कार्रवाई की। इसके तहत मिर्च पाउडर और धनियां पाउडर (Coriander powder) जब्त (Seized) भी किया गया। चिकित्सा विभाग (Medical Department) की टीम जब मौके पर पहुंची तो यहां पर पुरानी खराब मिर्ची को पीसकर मिर्च पाउडर बनाया जा रहा था। टीम के निरीक्षण के दौरान मौके पर मिर्च पाउडर में कलर मिलाया हुआ पाया गया। वहीं धनिया पाउडर बनाने में भी डंठल मिलाकर पीसे जा रहे थे। इस पर टीम ने मिर्च पाउडर के 3 सैंपल जांच के लिए लिए । इस दौरान 2614 किलो मिर्च पाउडर और 898 किलो धनिया पाउडर जप्त किया गया। सीएमएचओ डॉ जितेंद्र पुरोहित ने बताया शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत टीम लगातार मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई में विनोद कुमार शर्मा, रजनीश शर्मा, विजय कंवर शामिल रहे।
Editorial

Editorial

Next Story