✕
रोज़गार मेला भर्ती अभियान
By EditorialPublished on
जयपुर (Jaipur) में अश्विनी वैष्णव, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार (Indian government) ने युवाओं को देश सेवा के लिये समर्पित होने तथा राष्ट्र प्रथम सर्वदा प्रथम का मूलमंत्र दिया । नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री ने आज दिनांक 13.04.2023 को युवाओं के लिये केन्द्र सरकार (Central government) के विभिन्न विभागों में भर्तियों के अभियान रोज़गार मेला के चौथे चरण में सम्पूर्ण भारत में 71 हजार युवाओं को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किये। रोज़गार मेला के अन्तर्गत केन्द्र सरकार
_202304141516382030.jpg)
x
_202304141516382030.jpg)
जयपुर : जयपुर (Jaipur) में अश्विनी वैष्णव, रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार (Indian government) ने युवाओं को देश सेवा के लिये समर्पित होने तथा राष्ट्र प्रथम सर्वदा प्रथम का मूलमंत्र दिया । नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री ने आज दिनांक 13.04.2023 को युवाओं के लिये केन्द्र सरकार (Central government) के विभिन्न विभागों में भर्तियों के अभियान रोज़गार मेला के चौथे चरण में सम्पूर्ण भारत में 71 हजार युवाओं को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किये। रोज़गार मेला के अन्तर्गत केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में 10 लाख युवाओं को नियुक्ति देने के अभियान चल रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी (The Public Relations Officer) कैप्टन शशिकिरण के अनुसार नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi), प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिये भर्ती अभियान रोज़गार मेला के चौथे चरण में देश के 45 स्थानों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े 71000 नवनियुक्ति अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किये और आज वैशाखी के शुभ अवसर बधाई देते हुए कहा कि 71 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी मिलने पर उनको एवं परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि सरकार विकसित भारत की संकल्प सिद्धि के लिए युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को सही अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है । आज भारत दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। आज युवाओं के सामने कई ऐसे सेक्टर्स रोजगार के लिए खुल गये है, जो दस साल पहले उपलब्ध तक नहीं थे। स्टार्टअप्स को लेकर आज भारत के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान सिर्फ स्वदेशी अपनाने से कहीं ज्यादा है, यह अभियान गांव से लेकर शहरों तक रोजगार के करोड़ो नये अवसर पैदा करने वाला अवसर है।
रेलवे के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री जी ने कहा कि आज आधुनिक सैटेलाइट से लेकर सेमीहाईस्पीड ट्रेन त भारत में ही तैयार हो रही है। बीते 8-9 वर्षों में देश में 30 हजार से ज्यादा नये और सुरिक्षत एलएचबी कोचेज बनाये गये है ।

Editorial
Next Story
Related News
X
