रणकपुर एक्सप्रेस से अवैध शराब बरामद

आबूरोड : रेलवे सुरक्षा बल (Railway security force) ने पिंडवाड़ा स्टेशन पर रणकपुर एक्सप्रेस (Ranakpur Express) में चैकिंग के दौरान दो लावारिस बैग से करीब 16 हजार की राजस्थान निर्मित अवैध शराब बरामद की। आरपीएफ (RPF) आबूरोड पोस्ट प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार के अनुसार पिंडवाड़ा स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-2 पर सवारी गाड़ी बीकानेर-दादर रणकपुर एक्सप्रेस के एस-1 कोच में बैठे यात्रियों ने दो लवारिस बैग की सूचना दी। जिस पर एएसआई (ASI) रूपाराम सिरवी कांस्टेबल भागीरथमल ने ट्रेन एस्कोर्ट पार्टी कांस्टेबल बलदेव शर्मा व कांस्टेबल हरिओम को अटैंड करते हुए मौके से दो बैग में राजस्थान (Rajasthan) निर्मित मदिरा दो पेटी कुल 192 पव्वे बरामद किए। जिसकी कुल कीमत 16 हजार 235 रुपए है। दोनों बैगों को कब्जे में लेकर आबूरोड जीआरपी थाना प्रभारी देवाराम को सूचित किया तो माल लावारिस होने से सुपुर्दगी से मना किया गया, जिस पर आबकारी विभाग सिरोही को शराब सुपुर्द की गई।
Next Story