✕
विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने कल उदयपुर आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
By EditorialPublished on
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (University of Rajasthan) डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय (Deemed to be University) की ओर से शनिवार सुबह 10 बजे प्रतापनगर स्थित खेल मैदान पर 16वां दीक्षांत समारोह होगा । कुलपति कर्नल प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) पीएचडी धारकों को उपाधियां तथा स्नातक तथा स्नातकोत्तर परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे।
_202304141331097724.jpg)
x
_202304141331097724.jpg)
उदयपुर : जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (University of Rajasthan) डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय (Deemed to be University) की ओर से शनिवार सुबह 10 बजे प्रतापनगर स्थित खेल मैदान पर 16वां दीक्षांत समारोह होगा । कुलपति कर्नल प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) पीएचडी धारकों को उपाधियां तथा स्नातक तथा स्नातकोत्तर परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे। विशिष्ठ अतिथि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डी. पी. सिंह, भाजपा (BJP) प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, उदयपुर (Udaipur) सांसद अर्जुन लाल मीणा, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी अनिल सिंह, दीनदयाल उपाध्याय विवि गोरखपुर युपी के कुलपति प्रो. राजेश सिंह, श्रीगोविन्द गुरू विवि गोधरा के कुलपति प्रो. प्रताप सिंह चैहान, कर्नाटक भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. तेजस्विनी अनंत कुमार, कुल प्रमुख बीएल गुर्जर होगे जबकि अध्यक्षता कुलाधिपति प्रो. बलवंतराय जानी करेंगे। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रतापनगर परिसर में बने पवेलियन, आधुनिक सुविधाओं से युक्त क्रिकेट मैदान व प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की चेतक पर आरूढ़ प्रताप प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण | आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। गुरूवार को एनएसजी, आईबी, जिला प्रशासन, निगम सहित पुलिस (Police) व अन्य विभागों के आला अधिकारियों ने डबोक एयरपोर्ट (Airport) से विद्यापीठ परिसर तक तैयारियों का जायजा लिया व कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं के देखा-परखा व निर्देश दिए ।

Editorial
Next Story
Related News
X
