✕
337 रोडवेजकर्मियों द्वारा रक्तदान
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय में राजस्थान रोड़वेज रिलीफ सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर (Blood donation camp) का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर निगम के प्रबन्ध निदेशक नथमल डिडेल ने किया। डिडेल ने इस अवसर पर कहा कि यह हर्ष का विषय है कि राजस्थान रोड़वेज रिलीफ सोसायटी के तत्वाधान में 34वाँ रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
_202304141251231891.jpg)
x
_202304141251231891.jpg)
जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय में राजस्थान रोड़वेज रिलीफ सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर (Blood donation camp) का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर निगम के प्रबन्ध निदेशक नथमल डिडेल ने किया। डिडेल ने इस अवसर पर कहा कि यह हर्ष का विषय है कि राजस्थान रोड़वेज रिलीफ सोसायटी के तत्वाधान में 34वाँ रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। रक्तदान करने वाले रोडवेजकर्मी रक्तदान कर मानव व समाज की सेवा कर रहे है, इससे कई जानें बचाई जा सकेगी। साथ ही रक्तदाताओं के साथ-साथ रिलीफ सोसायटी के संयोजक ताराचंद जैन, लायन्स क्लब के प्रतिनिधियों तथा मेडिकल टीम (Lions Club representatives and medical team) का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रक्तदान करने वाले निगमकर्मियों की हौसला अफजाई की। रक्तदान शिविर में 337 रोड़वेजकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त यात्रियों, चालको व परिचालकों तथा कैंसर व थैलीसीमिया की बीमारी से पीडितों के लिये रक्तदान किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
