✕
आभूषण बनाने के लिये दिया गया 77 लाख का सोना लेकर कारीगर फरार
By EditorialPublished on
सोना कारोबारी ने स्वर्णाभूषण तैयार करने के लिये दिया 77 लाख का सोना (Gold) लेकर कारीगरों के फरार होने की घटना कालबादेवी में सामने आई है

x

मुंबई। सोना कारोबारी ने स्वर्णाभूषण तैयार करने के लिये दिया 77 लाख का सोना (Gold) लेकर कारीगरों के फरार होने की घटना कालबादेवी में सामने आई है। फरार कारीगरों के नाम सोमनाथ मंडल और निरपदा मैती है। लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस (Police) ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किये हैं।
मजगांव में रहनेवाले 43 वर्षीय सोना कारोबारी हितेश ने मंडल को 500 ग्राम वजन का सोना मंगलसूत्र बनाने के लिये और कारोबारी शाह ने 129.367 ग्राम वजन का सोना मंगलसूत्र बनाने के लिये दिया था। लेकिन मंडल 35 लाख 25 हजार 60 रुपये कीमत का सोना लेकर फरार हो गया। मुलुंड में सोना कारोबारी जैन (53) ने 477.880 ग्राम वजन का शुद्ध सोना मंगलसूत्र बनाने के लिये और जैन के भाई ने 266.650 ग्राम वजन का शुद्ध सोना मंगलसूत्र बनाने के लिये दिया था। जैन बंधुओं का यह सोना भी मंडल लेकर फरार हो गया है।
Next Story
Related News
X

