✕
फंदे पर लटका युवक, हत्या की आशंका
By EditorialPublished on
युवक सुसाइड (Youth suicide) नोट लिख कर फंदा लगाकर जान दे गया। सुसाइड नोट में उसने एक युवती व तीन युवकों के भी नाम लिखे हैं। उनकी भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। लोगों ने कृषि उपज मंडी परिसर में पेड़ से युवक का शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मामला डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके का है।

x
डूंगरपुर : युवक सुसाइड (Youth suicide) नोट लिख कर फंदा लगाकर जान दे गया। सुसाइड नोट में उसने एक युवती व तीन युवकों के भी नाम लिखे हैं। उनकी भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। लोगों ने कृषि उपज मंडी परिसर में पेड़ से युवक का शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मामला डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके का है। थानाधिकारी सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि गोकुलपुरा में स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव के पास शराब की बोतलें मिलीं। मृतक की पहचान गणेश उम्र 22 वर्ष पुत्र कांतिलाल कटारा निवासी भाटपुर के रूप में हुई। जेब में एक कागज, आधार कार्ड, बाइक की चाबी और कुछ रूपए मिले। युवक के घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है। सुसाइड नोट में एक युवती आरती व तीन युवकों लोकेश कटारा, प्रकाश कटारा और महेंद्र कटारा के नाम लिखे हैं। इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। मृतक गणेश कोई काम नहीं करता था। वह दोस्तों के साथ घूमता-फिरता रहता था ।
Next Story
Related News
X

